शुक्रवार को चलेगी अहमदाबाद-खड़गपुर पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर होकर गुजरेगी

Advertisements

जमशेदपुर : त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-खड़गपुर पूजा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर खड़गपुर पहुंचेगी। रेलवे की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से खड़गपुर तक का सफर 31 घंटे में पूरा करेगी। इससे पहले यह ट्रेन खड़गपुर से अहमदाबाद गई थी। पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इसका परिचालन किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नवंबर तक कई अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है। इनमें बक्सर, मुंबई, इतवारी सहित अन्य मार्गों की विशेष ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी से यात्रियों को राहत देना है।

About The Author

See also  टाटा ट्रस्ट देशभर में खोलेगा 40 से 50 गैर-लाभकारी अस्पताल, गरीब मरीजों को इलाज में मिलेगी मदद

You may have missed