3 दिन में 500 करोड़ पार, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़े कई रिकॉर्ड

0
Advertisements

नई दिल्ली : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रही।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को करीब 113 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे भारत में कुल कलेक्शन लगभग 339 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, विदेशों में भी फिल्म ने करीब 96.5 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  2028 में रिलीज होगी स्त्री 3, फिल्म की राइटिंग हुई पूरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed