पीएचडी नामांकन के लिए साक्षात्कार शुरू, 24 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया, जानें जरूरी दस्तावेज

Advertisements

रांची : रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन-2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया गुरुवार, 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर तक चलेगी। साक्षात्कार प्रतिदिन सुबह 11 बजे से मोरहाबादी परिसर स्थित संबंधित स्नातकोत्तर विभागों में आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 13 विषयों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें एंथ्रोपोजॉजी, वाणिज्य, अंग्रेजी (क्रम संख्या 84-108), भूगोल (क्रम संख्या 156-185), भूगर्भ विज्ञान, हिंदी (क्रम संख्या 215-244), गृह विज्ञान, खड़िया, खोरठा, कुरमाली, कुड़ुख, दर्शनशास्त्र और प्राणीशास्त्र शामिल हैं। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) विभाग में संबंधित भाषाओं के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को अंग्रेजी (क्रम संख्या 109-133), भूगोल (क्रम संख्या 186-209), हिंदी (क्रम संख्या 245-271), रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, गणित, नागपुरी, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, संथाली और उर्दू विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। वहीं, 24 अक्टूबर को अंग्रेजी (क्रम संख्या 134-155), बॉटनी, हो, मुंडारी, पंचपरगनिया और समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों को शामिल होना है। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र की स्व-अभिप्रमाणित हार्ड कॉपी, संबंधित प्रमाणपत्र तथा यूजीसी/सीएसआईआर नेट-जेआरएफ, नेट-एलएस, नेट-पीएचडी, गेट या एमफिल का स्कोर कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा मैट्रिक प्रमाणपत्र या जन्मतिथि का प्रमाण, स्नातकोत्तर की अंकतालिकाएं, पहचान पत्र और लागू होने पर जाति, आवासीय तथा दिव्यांगता प्रमाणपत्र सहित सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे। निर्धारित साक्षात्कार तिथि बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

रांची विश्वविद्यालय के रिसर्च डायरेक्टोरेट के अनुसार, पीएचडी नामांकन की अंतिम मेधा सूची तैयार करने में शोध पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार में प्रदर्शन को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड में केवल परसेंटाइल दर्ज है, उनके लिए साक्षात्कार के प्राप्तांक के अनुपात में 70 अंकों में से वेटेज निर्धारित किया जाएगा। इसी आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

About The Author

You may have missed