तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो घंटे बाद निकाला गया शव

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 47 वर्षीय गोपाल सिंह की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गोपाल सिंह जुगसलाई स्थित एक चाउमिन फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार को वह नहाने के लिए तालाब गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गोपाल सिंह पानी में डूब गए। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

About The Author

See also  ट्रेन के स्लीपर कोच के बाथरूम में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी जांच में जुटी

You may have missed