ट्रेन के स्लीपर कोच के बाथरूम में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी जांच में जुटी

Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12151) के एस-7 कोच के शौचालय में करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव गमछे से लटका मिला। रेलवे के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को ट्रेन सुबह करीब 7:40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकी थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि एस-7 कोच के बाथरूम में एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन मास्टर के साथ मौके पर पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे डॉक्टर ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 8:13 बजे जीआरपी ने शव को कोच से उतारा। शुरुआती तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी।

चक्रधरपुर रेल थाना प्रभारी कमलेश सोरेन के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान में उसके भिक्षुक होने का संदेह है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पहचान कराने और मामले की छानबीन में जुटी है। कागजी कार्रवाई के बाद ट्रेन सुबह 8:15 बजे आगे के लिए रवाना कर दी गई।

About The Author

See also  22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप

You may have missed