22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप

Advertisements

रांची : झारखंड में 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। 17 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 22 अक्टूबर के बीच मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 18, 19 और 20 अक्टूबर को सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है। इसी तरह 21 और 22 अक्टूबर को भी सुबह धुंध और दिन में साफ मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी झारखंड सहित राज्य के किसी भी हिस्से में आंधी-तूफान या भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। 18 और 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है।

About The Author

You may have missed