ट्यूशन पढ़ने निकली नाबालिग को कार में ले जाने का आरोप, चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग लड़की को कार में ले जाने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी के अनुसार, चार युवकों पर आरोप है कि उन्होंने रॉक गार्डेन के पास लड़की को कार में बैठाया और शहर व हाइवे के अलग-अलग इलाकों में करीब चार घंटे तक घुमाने के बाद टेल्को राम मंदिर के पास छोड़ दिया। घटना 14 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे से रात नौ बजे के बीच की बताई गई है। लड़की के निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे वह राम मंदिर के पास मिली। परिजनों का कहना है कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना के बाद नाबालिग के पिता ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने टेल्को निवासी नोवान सिराजी, राजा चौबे, क्षितिज और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान एक आरोपी नोवान सिराजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे फिलहाल छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed