हर प्रखंड में संताली मीडियम मॉडल स्कूल खोलने की मांग, ‘मिशन ओलचिकी 2027’ का आगाज

Advertisements

जमशेदपुर : संताली भाषा को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शनिवार को संताली भाषा और ओलचिकी लिपि पर एक दिन का सेमिनार हुआ। इसमें वक्ताओं ने संताली पढ़ाई की विसंगतियां दूर करने और हर प्रखंड में संताली मीडियम मॉडल स्कूल खोलने की मांग की। ऑल झारखंड संताल टीचर्स फेडरेशन और माइंस इंटर कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के इस कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 300 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी और अभिभावक शामिल हुए। शुरुआत ओलचिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। संयोजन प्रो. गोविंद बास्के ने और संचालन डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सेमिनार में बताया गया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल में संताली को मान्यता मिलने के बावजूद कोडिंग, पाठ्यक्रम और किताबों में एकरूपता नहीं है। कई जगह संताली की उत्तर पुस्तिकाएं हिंदी शिक्षक जांचते हैं। इसके लिए स्थायी कोड और मानक पाठ्यक्रम की मांग की गई। बेलपहाड़ी से आए सिंगराय मुर्मू ने बताया कि बंगाल में 400 से अधिक संताली मीडियम स्कूल चल रहे हैं, जिनमें ड्रॉपआउट दर पांच प्रतिशत से भी कम है। झाड़ग्राम के मंडल सोरेन ने कहा कि जेएसएससी, जेपीएससी, केवीएस और विश्वविद्यालयों के साथ मीडिया और फिल्म में भी संताली जानने वालों के लिए अवसर हैं। राजनगर के डॉ. फुदान चंद्र सोरेन ने किताबों में लोककथाएं, पहेलियां, चित्रकला और सिदो-कान्हू व बिरसा मुंडा की कहानियां जोड़ने की बात कही।

कार्यक्रम में फेडरेशन के अभियान ‘मिशन ओलचिकी 2027’ पर भी चर्चा हुई, जिसका लक्ष्य ओलचिकी लिपि को घर-घर तक पहुंचाना है। हर स्कूल के मुख्य द्वार पर ओलचिकी में नाम लिखने की मांग की गई। अंत में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने रोज कम से कम एक पृष्ठ ओलचिकी में लिखने और घर में संताली का अधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया।

See also  जमशेदपुर में मिल रहा एथेनॉल फ्री पेट्रोल, सामान्य पेट्रोल से 61 रुपये महंगा

About The Author

You may have missed