पानी के लिए मचा हाहाकार! सप्लाई ठप, महंगे टैंकर खरीदने को मजबूर लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : राजधानी में गर्मी बढ़ते ही पानी का संकट गहराने लगा है। कई इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा और लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कालकाजी के K ब्लॉक में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से नलों में पानी नहीं आ रहा है। शुरुआत में मरम्मत कार्य का हवाला देकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मजबूरी में लोग महंगे टैंकर मंगाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं, जिससे उनका खर्च बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं को घर के काम, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है। लोगों को डर है कि अगर गर्मी और बढ़ी तो हालात और खराब हो सकते हैं।

See also  म्यांमार के राष्ट्रपति पहुंचे बोधगया, हाई अलर्ट के बीच महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed