राघव चड्ढा पर AAP में बवाल तेज, अमानतुल्लाह खान ने उठाए तीखे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के भीतर राघव चड्ढा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने अब उन पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि उन्होंने पार्टी से जो कुछ हासिल किया, क्या वह उसे वापस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें 2019 में लोकसभा टिकट, 2020 में विधायक और दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया और 2022 में राज्यसभा भेजा, लेकिन मुश्किल समय में उन्होंने पार्टी का साथ नहीं दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दरअसल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा और उन्हें “खामोश किया गया है, लेकिन वह हारे नहीं हैं।” इस बयान के बाद पार्टी के कई नेता उनके खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।

AAP के अन्य नेताओं ने भी चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार का नाम लेने से बचते हैं और अहम मुद्दों पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाते। वहीं, पार्टी के भीतर इस पूरे विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है और इसे आंतरिक मतभेद के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

See also  बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को मिला DSP पद का ऑफर

Thanks for your Feedback!

You may have missed