नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 130 किलो पेस्ट बरामद—मालिक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा और उसके मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। यह अवैध यूनिट बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में संचालित हो रही थी, जहां बिना लाइसेंस और अनुमति के नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1800 भरी हुई नकली ट्यूब, 10,000 से ज्यादा खाली ट्यूब, 1200 पैक ट्यूब और करीब 130 किलो पेस्ट बरामद किया। मौके पर मजदूरों को ब्रांडेड कंपनी की ट्यूबों में स्थानीय रूप से तैयार पेस्ट भरते हुए पाया गया। पुलिस के अनुसार यह काम अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए के स्थान से यह पूरा कारोबार चला रहा था और उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

About The Author

See also  हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, छात्रों ने सरकार को 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

Thanks for your Feedback!

You may have missed