भूधसान पर सियासी बवाल, अनूप सिंह और ढुलू महतो आमने-सामने

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान के बाद अब सियासी टकराव तेज हो गया है। घटना में करीब 20 घर जमींदोज हुए थे और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रभावित परिवार पिछले 13 दिनों से मुआवजा, सुरक्षित पुनर्वास और डेंजर जोन चिह्नित करने की मांग को लेकर एसटीजी आउटसोर्सिंग परिसर में ‘आशियाना आंदोलन’ के तहत धरने पर बैठे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने भाजपा सांसद ढुलू महतो पर कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियों का नतीजा क्षेत्र में भूधसान के रूप में सामने आ रहा है। वहीं ढुलू महतो ने आरोपों पर पलटवार करते हुए बेरमो क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन और अन्य मामलों की जांच CBI, ED और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है.

दोनों नेताओं की जुबानी जंग सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ रील, पोस्ट और पोस्टर साझा कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जल्द मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास चाहिए। अब तक त्रिपक्षीय वार्ता में भी उनकी मांगों पर कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।

About The Author