बतख पालन से किसान की बदली किस्मत, एक महीने में 50 हजार से ज्यादा मुनाफा

Advertisements

जमशेदपुर : बोड़ाम के किसान जसवंत महतो ने खेती के साथ बतख पालन को अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाया है। इस वर्ष उन्होंने सिर्फ एक महीने में बतख पालन से 50 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मनसा पूजा के दौरान बतख की मांग बढ़ने का उन्हें फायदा मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जसवंत महतो ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से 1600 बतख मंगाए थे, जिन्हें मनसा पूजा के दौरान बेचा गया। उनके अनुसार मुर्गियों की तुलना में बतख कम बीमार पड़ते हैं और इनमें मुनाफा भी ज्यादा होता है। बतखों के लिए उन्होंने घर के आंगन में करीब 4 से 5 कट्ठा जमीन पर गड्ढा खोदकर बारिश का पानी जमा किया है, जहां वे तैरते और चरते हैं।

अब जसवंत इसी माह होने वाली अगली मनसा पूजा की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने करीब 5 हजार बतख तैयार किए हैं। बंगला भादो महीने में अलग-अलग तिथियों पर मनसा पूजा होने से पूरे महीने बतख की मांग बनी रहने की उम्मीद है।

About The Author

See also  चुंबा के पहलवान हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

You may have missed