गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला, रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे स्कूल के पास बुधवार रात गोलगप्पा विक्रेता आकाश कुमार से लूटपाट की घटना हुई। आकाश अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी एक युवक ने उन्हें रोककर समय पूछा। समय बताकर आगे बढ़ने पर युवक ने उनसे रुपये निकालने को कहा।आकाश ने रुपये देने से इनकार किया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बागबेड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements



