26वें दिन आंदोलन में बड़ा मोड़, अभ्यर्थी न्याय मंच ने खत्म किया सत्याग्रह; दूसरे गुट की बैठक जारी

Advertisements

रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के 26वें दिन बड़ा बदलाव सामने आया। JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। मंच के रामावतार महतो ने कहा कि 25 जुलाई से चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की सभी प्रमुख मांगें सरकार ने मान ली हैं। उन्होंने सरकार के फैसले को छात्र हित में ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दूसरी ओर आंदोलन से जुड़े दूसरे मंच के छात्र दोपहर 12.30 बजे तक स्टेडियम में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करते रहे। एक गुट के आंदोलन खत्म करने के बाद छात्रों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। दूसरे मंच की ओर से आगे आंदोलन जारी रहेगा या नहीं, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बावजूद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रशासन की मुस्तैदी बनी रही। दूसरे मंच की बैठक जारी रहने के कारण प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author

See also  एनएसयू में क्विज, भाषण, कविता पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से गांधीवादी विचारों एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली की समकालीन प्रासंगिकता पर हुई चर्चा

You may have missed