गालूडीह में मवेशी बचाते कार पुल से टकराई, चालक घायल

0
Advertisements

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार अहले सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मवेशी को बचाते हुए कार पुल की दीवार से टकरा गई। इस घटना में कार चालक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, वह एक दोस्त के साथ उल्दा माता वैष्णो देवी धाम से वापस रांची लौट रहे थे। उसी दौरान सामने अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार से टक्कर हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सहायता के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। पुलिस ने सड़क से वाहन को किनारे करवाकर यातायात सुचारु किया। अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

यह हादसा मवेशी को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ, जो ग्रामीण इलाकों में अक्सर वाहन और पशु दोनों के लिए जोखिम बन जाता है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

See also  108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल टली, अब 26 अक्टूबर से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Thanks for your Feedback!

You may have missed