TMC गाड़ी को रोककर BJP का हंगामा, ‘कुछ छिपाया गया है’ आरोप से भड़का सियासी बवाल

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भवानीपुर सीट पर उस समय तनाव बढ़ गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की एक गाड़ी को रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वाहन में कुछ संदिग्ध सामान है और इसे आगे जाने से रोक दिया गया। इस घटना के दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा था कि यह गाड़ी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी है और इसमें “कुछ लाया गया है”, जिसे लेकर उन्होंने सवाल उठाए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और विरोध-प्रदर्शन के बीच गाड़ी को आखिरकार वहां से निकलने दिया गया।

इधर टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की ओर से पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है। इस विवाद के बीच ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम रखा गया है। वहीं, पार्टी नेताओं ने भी अलग-अलग जगहों पर धरना देकर विरोध जताया, जिससे पूरे इलाके में सियासी माहौल और गरमा गया।

About The Author

See also  निजी आवासीय विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, नाबालिग छात्र गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed