ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों की जबरन वापसी, अपराध और वीजा उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई… चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ने आपराधिक गतिविधियों और वीजा नियमों के उल्लंघन के चलते 15 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकाल दिया है। सभी को एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए भारत भेजा गया, जो गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इनमें से 9 लोग पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति हैदराबाद का बताया गया है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और उनसे लंबी पूछताछ भी की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इन सभी की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। पंजाब के जिन जिलों से ये लोग हैं उनमें मोगा, खन्ना, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, तरनतारन, गुरदासपुर, रोपड़ और फिरोजपुर शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और तेलंगाना से भी कुछ लोग हैं। बताया गया कि कई लोगों के पास वैध पासपोर्ट भी नहीं था और उनके लिए आपातकालीन ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किए गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को अलग-अलग डिटेंशन सेंटरों में रखा गया था और इन्हें गंभीर आरोपों, वीजा उल्लंघन तथा जांच में सहयोग न करने के कारण डिपोर्ट किया गया है। इनमें से कुछ पर चोरी, ड्रग्स, धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप भी बताए गए हैं। भारतीय अधिकारियों और पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर आगे की प्रक्रिया शुरू की और सभी को उनके राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की गई.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed