शादीशुदा जेठालाल को बबीता जी के चक्कर में देख अनिरुद्धाचार्य ने ली चुटकी

Advertisements

मुंबई : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदार जेठालाल और बबीता जी को लेकर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने यह बात शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर की पत्नी स्नेहल से बातचीत के दौरान कही। दरअसल, स्नेहल अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंची थीं, जहां दोनों के बीच शो और उसके कलाकारों को लेकर बातचीत हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने स्नेहल से पूछा कि क्या जेठालाल की शादी हो चुकी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जेठालाल के बच्चों की भी शादी हो गई है। जवाब सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसके बावजूद वह बबीता जी के चक्कर में रहते हैं। इस पर स्नेहल ने कहा कि जेठालाल बबीता जी के पीछे जरूर रहते हैं, लेकिन मर्यादा में रहते हैं। अनिरुद्धाचार्य ने भी स्पष्ट किया कि वह यह बात केवल हंसी-मजाक में कह रहे थे। उन्होंने जेठालाल को अपने बापू जी के प्रति संस्कारी बेटा भी बताया।

About The Author

See also  बीएसआरटीसी बस में 80 की जगह 100 रुपये किराया लेने पर यात्रियों का हंगामा

You may have missed