महंगे ईंधन से एयर इंडिया पर संकट, रोज 100 उड़ानें रद्द… यात्रियों में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : बढ़ती जेट फ्यूल कीमतों के चलते एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए रोजाना करीब 100 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स शामिल हैं। यह कदम कंपनी ने बढ़ते खर्च और संचालन पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए उठाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, उड़ानों में कटौती का सबसे ज्यादा असर अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर पड़ेगा। खासकर ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स में बड़ी कमी देखने को मिलेगी। बढ़ती ईंधन लागत के कारण कई रूट्स अब आर्थिक रूप से घाटे का सौदा बन रहे हैं, जिससे एयरलाइंस को यह कदम उठाना पड़ा।

एविएशन सेक्टर पहले से ही महंगे एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के दबाव में है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईंधन कीमतों में राहत नहीं मिली तो आने वाले समय में और भी एयरलाइंस अपनी उड़ानों में कटौती कर सकती हैं या किराए बढ़ा सकती हैं।

About The Author

See also  प्रदेश कार्यसमिति में चतरा की अनदेखी! सिर्फ 3 नेताओं को मिली जगह, बढ़ी नाराजगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed