मुर्दा मैदान की सफाई पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- एक हफ्ते में काम नहीं हुआ तो खुद लगवाएंगे हाइवा

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम को मुर्दा मैदान की सफाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर मैदान की सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग और उनके समर्थक खुद हाइवा लगाकर वहां जमा कूड़ा-कचरा हटवाएंगे। सरयू राय ने कहा कि इसके बाद निकला मलबा नगर निगम के सामने या दूसरी जगह डाल दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी मानगो नगर निगम की होगी। उनका कहना है कि पिछले तीन महीने से मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई है और वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर मैदान की स्थिति देखने और नगर निगम से सफाई कराने की मांग की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरयू राय ने बताया कि उन्होंने मुर्दा मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों और आदिवासी नेता सोमनाथ मांझी को बुलाकर बातचीत की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनसे कहा कि जब वे सफाई की मांग लेकर नगर निगम जाते थे तो उन्हें बताया जाता था कि आदिवासियों ने सफाई कराने से मना किया है। इस पर सोमनाथ मांझी ने कहा कि आदिवासी समुदाय को आशंका थी कि सफाई होने के बाद मैदान पर अतिक्रमण हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं था कि मैदान में लगातार कूड़ा जमा रहे और लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़े।

इसके बाद सरयू राय ने मानगो नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर मुर्दा मैदान की सफाई कराई जाए। ऐसा नहीं होने पर स्थानीय लोग और उनके समर्थक अपने स्तर से सफाई कराएंगे। उन्होंने साफ कहा कि इसके बाद होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

About The Author

You may have missed