छठ घाट पर पेंटिंग के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम

Advertisements

जमशेदपुर : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को छठ महापर्व के अवसर पर खास अंदाज में सम्मान दिया गया। जमशेदपुर के कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर उनकी बड़ी पेंटिंग बनाई। इसमें छठी मईया की पूजा करती महिलाओं के साथ कैप्टन स्मित मच्छार का चित्र और ऊपर एक विमान भी दर्शाया गया है। यह पेंटिंग स्वर्णरेखा नदी के किनारे जेपी सेतु पुल के नीचे एक बड़ी चट्टान पर बनाई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह हर साल छठ के अवसर पर घाट पर किसी खास संदेश के साथ पेंटिंग बनाते हैं। इस बार उन्होंने कैप्टन की बहादुरी और साहस को अपनी कलाकृति के माध्यम से सम्मान दिया। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा और विमान में मौजूद सभी 174 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उनकी बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रशंसा की थी। बाद में अमेरिकी कांग्रेस में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

विशेंद्र नारायण सिंह के अनुसार, यह पेंटिंग केवल छठ की आस्था और सूर्य उपासना को ही नहीं दर्शाती, बल्कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित बहादुर लोगों के सम्मान और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम भी है। उन्होंने इस कलाकृति के जरिए देश के वीर सपूतों को सलाम करने का प्रयास किया है।

About The Author

You may have missed