दुर्गापूजा में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 12 अक्तूबर से शुरू होगी सेवा

Advertisements

रांची : दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 08661/08662 रांची-अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल निर्धारित अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 12 अक्तूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक सोमवार रात 11:25 बजे रांची से रवाना होगी और बुधवार सुबह 4:00 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। रास्ते में यह मुरी से रात 12:40 बजे, झालिदा से रात 12:57 बजे, बोकारो से रात 1:50 बजे, धनबाद से सुबह 4:30 बजे, जसीडीह से सुबह 7:47 बजे, किउल से सुबह 9:50 बजे, कटिहार से दोपहर 3:25 बजे और सिलीगुड़ी से रात 10:00 बजे रवाना होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वापसी में ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार सुबह 7:00 बजे अलीपुरद्वार से चलेगी और गुरुवार सुबह 9:15 बजे रांची पहुंचेगी। यह सिलीगुड़ी से दोपहर 1:30 बजे, कटिहार से शाम 7:35 बजे, किउल से रात 12:32 बजे, जसीडीह से सुबह 2:20 बजे, धनबाद से सुबह 5:05 बजे, बोकारो से सुबह 7:05 बजे, झालिदा से सुबह 7:45 बजे और मुरी से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी।

रांची-अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 15 कोच, वातानुकूलित थ्री-टियर के दो कोच और वातानुकूलित टू-टियर का एक कोच शामिल होगा।

About The Author

You may have missed