केमिकलयुक्त स्लैग डस्ट से धान की फसल बर्बाद, दो महीने बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Advertisements

बोकारो : भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान केमिकलयुक्त स्लैग डस्ट खेतों में जमा होने से कई किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई। लेपो स्थित गायत्री शक्तिपीठ से बुढ़न गोड़ा तक निर्माण कार्य के दौरान करीब दो महीने पहले बारिश के पानी के साथ स्लैग डस्ट बहकर आसपास के खेतों में पहुंच गया था। इसके बावजूद अब तक प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसानों में निर्माण कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही, स्लैग डस्ट के कारण कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे आगामी खेती को लेकर चिंता बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा देने का निर्देश दिया था। हालांकि, उनके निर्देश के दो महीने बाद भी भुगतान नहीं हुआ है।

स्लैग डस्ट से प्रभावित किसानों में इंद्रनाथ महतो, अकलूराम महतो, मुरलीधर महतो, रामचरण महतो, लूसा महतो, सुशील कुमार, महानंद महतो, लखींद्र महतो, आनंद महतो, सुरेश कुमार महतो, मुरेश महतो, खेदू महतो, जीतू महतो, जगेश्वर महतो, सहदेव महतो, कजरू राम, आशुतोष महतो, समेश्वर महतो, डोकेश महतो और संतोष महतो समेत अन्य किसान शामिल हैं।

About The Author

You may have missed