स्केटिंग से चार धाम यात्रा पर निकले देवेंद्र कुमार, रांची पहुंचकर बताया अपना सफर

Advertisements

रांची : पीठ पर तिरंगा झंडा लहराते हुए स्केटिंग से चार धाम की यात्रा पर निकले बिहार के देवेंद्र कुमार रविवार सुबह रांची पहुंचे। लालपुर के पास स्केटिंग करते हुए जाते समय उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा की शुरुआत उन्होंने मोतिहारी से की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

देवेंद्र कुमार के अनुसार, चार धाम की यात्रा पूरी करने के बाद वह रांची से देवघर जाएंगे और इसके बाद अपने घर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से स्केटिंग करते हुए यह यात्रा कर रहे हैं और लोगों को इस बात की चिंता किए बिना अपनी पसंद का काम करना चाहिए कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जहां भी वह पहुंचते हैं, लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते हैं। रास्ते में लोगों से उन्हें काफी सहयोग और प्रोत्साहन भी मिल रहा है।

About The Author

See also  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

You may have missed