शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुवायां-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर एक बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और घर में कोहराम मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण धोबी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों की मौके पर ही जान चली गई।

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

About The Author

See also  145 अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तय, प्रशासन के फैसले से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed