चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दाम बढ़ने की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान

0
Advertisements

नई दिल्ली : देश में पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद 30 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए गए हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में अपडेट किया। ताजा रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस बीच सोशल मीडिया पर चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और 10 रुपये व 12.50 रुपये की बढ़ोतरी के दावों की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि सरकार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इन खबरों को फर्जी बताया है।

सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

About The Author

See also  172 इंच-किमी नई गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी, 50 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का लक्ष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed