दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से तीन घायल और गिरफ्तार

Advertisements

सीतामढ़ी : दिनेश यादव हत्याकांड में फरार आरोपितों की तलाश के दौरान मंगलवार देर रात रीगा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधी गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, छह-सात अक्टूबर की रात करीब 11 बजे जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) को सूचना मिली थी कि हत्याकांड का आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद आसपास के थानों को हाई अलर्ट कर रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, डीआईयू और हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रीगा-परसौनी मार्ग पर सघन गश्त शुरू की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिये। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों गोली लगने से घायल हो गये। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सुनील कुशवाहा, बेलसंड थाना क्षेत्र के मणि कुमार और गाढ़ा थाना क्षेत्र निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों का लूट और हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बैग में बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं। बरामद हथियार और कारतूस को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर दिनेश यादव हत्याकांड में उनकी भूमिका, अन्य लोगों की संलिप्तता, हथियारों की सप्लाई, आपराधिक नेटवर्क और दूसरी वारदातों से संभावित संबंधों की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

About The Author

You may have missed