बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Advertisements

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त बस स्टैंड में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 8 से 10 राउंड गोली चलाये जाने की बात सामने आ रही है। फायरिंग में गाछी टोला निवासी मनोज पासवान और फुटपाथ पर फल बेचने वाले अर्जुन साह घायल हो गये। दोनों की जांघ में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकलकर बस स्टैंड के पास एक चाय दुकान पर रुका था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद मनोज घर की ओर भागा तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर उसका पीछा करते हुए भी फायरिंग करते रहे। इसी दौरान फल की दुकान लगाने की तैयारी कर रहे अर्जुन साह गोली की चपेट में आ गये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अर्जुन साह के बड़े बेटे अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता करीब 20-25 वर्षों से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच फुटपाथ पर ठेले पर फल बेचते हैं। बुधवार सुबह करीब 5:40 बजे वह दुकान खोलने निकले थे और मंडी से फल लाने की तैयारी कर रहे थे, तभी फायरिंग हुई। अजय के अनुसार, उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। वहीं मनोज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता। उसका कहना है कि दोनों लगातार उसे निशाना बनाकर गोली चला रहे थे और उनका मकसद उसकी हत्या करना था।

See also  रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 55 वर्षीय जलील मियां, मौत

स्थानीय लोगों ने मनोज पासवान पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने और बस स्टैंड, ट्रैफिक चौक, रेलवे स्टेशन से पावर हाउस इलाके तक जुआ कारोबार संचालित करवाने के दावे किये हैं, हालांकि पुलिस ने इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को जुआ खेलने के दौरान एक युवक करीब 20 हजार रुपये हार गया था और घर जाने के लिए 500 रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मनोज और उसके साथियों ने युवक से मारपीट भी की थी। पुलिस इस विवाद और गोलीकांड के संभावित संबंध की जांच कर रही है। घटना के बाद सदर डीएसपी प्रशांत कुमार और नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये गये हैं। पुलिस CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार दोनों संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

About The Author

You may have missed