72 घंटे में ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया? राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा जवाब… सामने आई असली वजह

0
Advertisements

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 72 घंटे के भीतर इसलिए रोका गया क्योंकि इसके तय सैन्य और रणनीतिक उद्देश्य पूरे हो चुके थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने किसी दबाव में आकर नहीं, बल्कि अपनी शर्तों और रणनीति के अनुसार इस ऑपरेशन को रोका था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राजनाथ सिंह के अनुसार इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ढांचों को निशाना बनाना था, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद भारत ने कार्रवाई को “पॉज” किया, यानी जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा शुरू किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी परमाणु धमकी या ब्लैकमेल से नहीं डरता और पूरी तरह तैयार था कि अगर जरूरत पड़ती तो लंबा सैन्य अभियान भी चलाया जा सकता था। सरकार और सेना ने स्थिति का आकलन कर यह निर्णय लिया कि लक्ष्य पूरा होने के बाद ऑपरेशन को रोकना उचित है।

इस बयान के बाद एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चर्चा तेज हो गई है, जबकि सरकार इसे भारत की रणनीतिक सफलता और संयम का उदाहरण बता रही है।

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed