साकची गुरुद्वारा मैदान में जन्मदिन पार्टी बना हंगामे का अड्डा: तेज आवाज़ में डीजे और हवाई फायरिंग, तीन पर केस दर्ज…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा मैदान में जन्मदिन पार्टी के दौरान देर रात तेज आवाज़ में डीजे बजाने और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। यह मामला 9 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे का है। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली, तो साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी जय सिंह, नीरज सिंह, डीजे संचालक मुख्तार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, तेज डीजे की आवाज़ के बीच फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ। यह हरकत न सिर्फ सार्वजनिक शांति भंग करने वाली है बल्कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन भी है, जिसमें देर रात तेज ध्वनि में डीजे बजाना प्रतिबंधित है।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवाया, लेकिन आरोपितों ने बावजूद इसके डीजे फिर से बजाया और फायरिंग भी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

About The Author

See also  एनआईटी जमशेदपुर में 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed