टीएसडीपीएल (TSDPL) यूनियन की आमसभा में बड़ा फैसला: बदला यूनियन का नाम, संविधान में होगा संशोधन…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:जमशेदपुर में शनिवार को टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इम्प्लाइज यूनियन की आमसभा अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन का नाम बदलने, संविधान संशोधन और पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। राकेश्वर पांडेय ने बताया कि यूनियन का पुनः निबंधन 24 मार्च 2025 को हुआ, जिसके बाद कंपनी के नाम में बदलाव के चलते यूनियन में संशोधन जरूरी हो गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संविधान संशोधन हेतु एक उपसमिति गठित की गई है, जिसमें अमन सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद और रमेश चौधरी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 21 अप्रैल के बाद ग्रेड रिवीजन पर बैठकें शुरू होंगी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की स्किल टेस्ट एवं स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। यूनियन का चुनाव संविधान के अनुसार ही कराया जाएगा।

About The Author

See also  कार छिनतई के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed