जमशेदपुर दुष्कर्म मामला: भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/जमशेदपुर, झारखंड: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें वायरल करने के मामले में भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एक साल पहले आरोपी ने महिला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शनिवार को गोलमुरी और सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अक्सर उनके घर कपड़े सिलवाने आता था। एक दिन उसने पैसों की मांग की, जिस पर महिला ने दो किश्तों में एक लाख रुपये दे दिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे होटल बुलाया और तीन चेक दिए। वहीं पर नाश्ते के साथ कोल्ड ड्रिंक भी पिलाया, जिसे पीने के बाद महिला को नशा महसूस होने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी वायरल कर दीं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

See also  10वीं रिजल्ट में छात्रों ने मारी बाजी, 96% पास प्रतिशत… टॉप 10 में पलामू के छात्रों का दबदबा

Thanks for your Feedback!

You may have missed