बिहार :- दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर को चुरा ले गए चोर
Advertisements

दावथ (रोहतास) :- दावथ थाना क्षेत्र स्थित धवई गांव से एक घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर को बेखौफ चोर चुरा ले गये।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के धवई गांव निवासी अवध बिहारी सिंह का ट्रैक्टर बीआर 24 जी ए 7509 धवई दरोगा सिंह के दरवाजे पर रात को खड़ी थी । घटना की जानकारी गाड़ी मालिक को तब हुई जब सुबह के समय 5:00 देखा गया तो घर के सामने गाड़ी नही थी। इस मामले में काफी खोजबीन के बाद भी कुछ जानकारी नहीं मिली है। दरवाजे से ट्रैक्टर गायब होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की आवेदन थाने में आई है प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेषित कार्रवाई की जा रही है।
Advertisements

Advertisements



