लॉज में ठहरे युवक की अत्यधिक शराब पीने से मौत, पांच दोस्तों के साथ कमरा किया था बुक…

0
Advertisements

आदित्यपुर – जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग आरआईटी के पास स्थित शुभेच्छा लॉज में 2 दिन से ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में में मौत हो गई. मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के बड़गांव निवासी 26 वर्षीय शुभम जयसवाल के रुप में की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शुभम कुछ दिनों पूर्व ही अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचा था। वह आदित्यपुर के ओयो होटल सुभेक्षा के कमरा नंबर 103 में ठहरा था। दोस्तो ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने पांच मित्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। जहां इन्होंने दो कमरे बुक किए थे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए लॉज रिसेप्शनिस्ट ज्योति लकड़ा ने बताया कि आज सुबह जब वह काम पर आई तो देखा की होटल लॉज के बाहर एंबुलेंस लगा है। कमरा नंबर 103 में ठहरे युवक शुभम जायसवाल को उसके दोस्त होश में लाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच आनन-फानन में शुभम को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

सुबह एक रूम से चेक आउट कर गए साथ आए दोस्त

मामले के संबंध में रिसेप्शनिस्ट द्वारा बताया गया है कि घटना से पूर्व एक दूसरे कमरे में उसके साथ आए युवक सुबह 4 बजे ही चेक आउट कर गए थे। जबकि सुबह 8 बजे के बाद शुभम की हालत बिगड़ा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। गौरतलब है कि इस लॉज में इससे पूर्व भी एक महिला की हत्या की जा चुकी है, जिसका मुख्य आरोपी अभी फरार है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed