Big Breaking आदित्यपुर: कुख्यात अपराधी कादिम खान की पत्नी डोली परवीन के ऊपर चली गोली, हालात गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच् रोड में रविवार की शाम कुख्यात अपराधी कादिम खान की पत्नी डॉली परवीन के ऊपर बदमाशों ने घर में घुस कर गोली चला दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

बता दे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच् रोड में रविवार की शाम कुख्यात अपराधी कादिम खान की पत्नी डॉली परवीन के घर में घुस कर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की पूर्व में साबिर हत्याकांड को लेकर साबिर का दूसरा पुत्र राजू ने डोली के ऊपर गोली चलाई है, वही, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है. रविवार की शाम हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. घायल डॉली परवीन कुछ ही दिन पहले जेल से आई थी.

 

घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार घटना स्थल पहुंचे और पूरे बस्ती में पुलिस का सर्च अभियान चल रहा हैं. मिली जानकारी से पता चला है कि आपसी वर्चस्व को लेकर यह घटना घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डोली बदमाशो को देख भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाशो ने डॉली को घर मे घुस कर गोली मार दिया.

 

वही स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में घायल डॉली परवीन को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉ० ने बताया कि घायल डॉली की हालात गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है. वही प्रभारी राजन कुमार ने बताया की जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed