एनएमएल में ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ शुरू, लगभग 33 वेल्डर दिखा रहे कौशल

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में मंगलवार को राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का शुभारंभ हुआ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुशल वेल्डरों को तैयार करना है। उद्घाटन समारोह में एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और आईआईवी अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभाकरन मुख्य अतिथि रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता में तीन महिला प्रतिभागियों समेत लगभग 33 वेल्डर दो अलग-अलग श्रेणियों में अपना कौशल प्रदर्शित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने औद्योगिक सुरक्षा, विनिर्माण और ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वेल्डिंग के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान एनएएमएल की अत्याधुनिक टीआईजी, एमआइजी और रोबोटिक वेल्डिंग तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन डॉ. अतनु दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About The Author

See also  फागु बास्के बने संताली भाषा के ‘डिजिटल दूत’, विकिपीडिया से मातृभाषा को दे रहे नई पहचान

You may have missed