आदित्यपुर में ऑटो चालक की दबंगई: वार्ड पार्षद को टक्कर मारने के बाद की मारपीट, आईफोन तोड़ा; थाने में शिकायत दर्ज

Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 13 के पार्षद शांतनु घोष के साथ ऑटो चालक द्वारा बीच सड़क पर बदसलूकी, मारपीट और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है।घटना के संबंध में पीड़ित पार्षद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
​घटना के बारे में बताते हुए पार्षद शांतनु घोष ने कहा, वे बिष्टुपुर से अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आकाशवाणी चौक के पास अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। तभी एक ऑटो अनियंत्रित और तेज गति से आया और उसने मेरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।”
​टक्कर लगते ही उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। पार्षद ने आगे बताया, “जैसे ही गाड़ी गिरी, चालक से कहा कि गाड़ी थोड़ी पीछे करो ताकि मैं अपनी बाइक उठा सकूं। इतना सुनते ही वह गाड़ी से लोहे का रॉड लेकर उतरा और मेरी बाइक की हेडलाइट का शीशा तोड़ दिया। जब मैंने पूछा कि मारपीट और तोड़फोड़ क्यों कर रहे हो, तो उसने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसने मेरी गंजी फाड़ दी और जेब में रखा आईफोन छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे फोन और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।”
​शांतनु घोष के अनुसार, विरोध करने पर चालक ने रौब झाड़ते हुए कहा कि वह एक फोन करेगा तो उन्हें भारी मुसीबत हो जाएगी। जब पार्षद ने उसे थाने चलने को कहा, तो वह थाने में भी देख लेने की धमकी देने लगा।
​घटना के बाद पीड़ित पार्षद सीधे थाने पहुंचे और ऑटो चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस बदसलूकी से स्थानीय वार्ड के लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed