21 अक्तूबर को तीन मैदानों में होगा रावण दहन, 51 फीट का सबसे ऊंचा पुतला तैयार

Advertisements

जमशेदपुर : विजयादशमी के अवसर पर 21 अक्तूबर को शहर के तीन मैदानों में रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। छोटा गोविंदपुर के वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट, बागुनहातु के फुटबॉल मैदान में 27 फीट और रामलीला मैदान में 18 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इन आयोजनों में सैकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम प्रतिभा केंद्र मैदान में श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति की ओर से शाम 6 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के महासचिव रमन कुमार झा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से आये कारीगर 51 फीट का पुतला तैयार कर रहे हैं। आतिशबाजी के लिए कटक से विशेष टीम आयेगी। पुतले में एक लाख रुपये के पटाखे लगाये जा रहे हैं। यहां वर्ष 2007 से रावण दहन का आयोजन होता आ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छोटा गोविंदपुर रावण दहन समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हैं। संरक्षकों में भारत भूषण सिंह, ललन शाह और टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव शामिल हैं। समिति के संस्थापक राधेश्याम सिंह और कमलेश सिंह हैं, जबकि अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और उपाध्यक्ष जुगनू वर्मा हैं। वहीं, बागुनहातु फुटबॉल मैदान में 21 अक्तूबर की रात 8 बजे रावण दहन होगा। रविवार को आयोजित समिति की बैठक में बताया गया कि यहां 27 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया जा रहा है, जिसमें एक लाख रुपये के पटाखे लगेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, विकास, मनीष सिंह सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। बागुनहातु में पिछले 32 वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है।

See also  जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की फरसे से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

बागुनहातु में आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, सचिव शशि वीर राणा, सुरेंद्र मास्टर, सुबुर दास, सुरेश कालिंदी, केपी पाल, राहुल, भास्कर, पुतुल सिंह और मिनी सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा रामलीला उत्सव समिति की ओर से रामलीला मैदान में शाम 6:30 बजे 18 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। तीनों स्थानों पर रावण दहन के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

About The Author

You may have missed