ऋषि भवन में मनाया गया विश्व शांति दिवस, डॉ. प्रेम रावत के वीडियो प्रवचन का हुआ प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में विश्व शांति दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजविद्या केंद्र डीबी रोड और जुगसलाई के संयुक्त प्रयास से हुए आयोजन में संध्या 4 से 6 बजे तक प्रोजेक्टर के माध्यम से विश्व शांति दूत डॉ. प्रेम रावत के वीडियो प्रवचन दिखाए गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंसान जिस शांति और आनंद को बाहर तलाश रहा है, वह उसके भीतर ही मौजूद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि किसी चीज को केवल मान लेने और वास्तव में जान लेने में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मनुष्य अपने भीतर के भगवान को जान लेगा, संसार से सारी लड़ाइयां स्वतः समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में मानवता की भलाई के लिए डॉ. रावत द्वारा चलाए जा रहे कार्यों पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती सरोज बाला के स्वागत संबोधन से हुई, जबकि डॉ. एनके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में करीब 81 लोगों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई।

About The Author

See also  दुकानदारों ने भारी वाहनों का किया चक्का जाम, वार्ता के बाद मिली दो माह की मोहलत

You may have missed