कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 24 अक्टूबर से खुलेगा

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विशेष अवसर : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्नातक में नामांकन के लिए विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी भी चांसलर पोर्टल के माध्यम से स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (FYUGP), सत्र 2026–30 एवं स्नातक वोकेशनल कार्यक्रम, सत्र 2026–29 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नामांकन प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए चांसलर पोर्टल पर समय सीमा के भीतर सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विषय एवं महाविद्यालय का चयन करें। कुलपति ने विद्यार्थियों को APAAR ID एवं ABC ID तैयार रखने तथा आरक्षित श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्रों सहित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सुचारु, पारदर्शी और अवसरपरक नामांकन प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नामांकन से संबंधित प्रमुख जानकारी निम्नलिखित है:
नामांकन की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 24 अक्टूबर 2026
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026
-
मेधा सूची का प्रकाशन: 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक, संबंधित महाविद्यालयों की वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर
-
चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की अवधि: 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक
आवेदन एवं नामांकन संबंधी निर्देश
-
विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल “www.universities.jharkhand.gov.in” (https://www.universities.jharkhand.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
-
ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹25 प्रति विषय निर्धारित किया गया है।
-
विद्यार्थी एक से अधिक महाविद्यालयों में ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, ताकि उन्हें नामांकन के अधिक अवसर मिल सकें।
-
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पसंदीदा विषय के साथ-साथ अन्य विषयों में भी आवेदन करें। इससे किसी विषय में सीट सीमित होने पर दूसरे विषय में नामांकन का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
-
वर्तमान सत्र में सभी महाविद्यालयों में विषयवार सीटों का निर्धारण किया गया है। विद्यार्थियों का नामांकन निर्धारित सीटों एवं उपलब्धता के अनुसार होगा।
-
ऑनलाइन आवेदन इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी कर सकते हैं। CUET परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य नहीं है।
विषय चयन एवं उपलब्धता
-
NEP-2020 के अनुसार विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप विषय चुनने की सलाह दी गई है।
-
वर्तमान सत्र में Botany एवं Zoology के स्थान पर Life Science विषय उपलब्ध कराया गया है। इसलिए Botany अथवा Zoology में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल पर Life Science विषय का चयन करें।
-
विद्यार्थियों को आवेदन करते समय महाविद्यालय एवं विषय का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि नामांकन विषयवार निर्धारित सीटों के आधार पर किया जाएगा।
APAAR ID एवं ABC ID अनिवार्य
-
NEP-2020 के अनुसार सभी विद्यार्थियों के लिए APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) तथा ABC ID (Academic Bank of Credits) बनाना आवश्यक है।
-
विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन अथवा पंजीकरण के समय APAAR ID एवं ABC ID नंबर उपलब्ध कराना होगा।
-
जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ये आईडी नहीं बनवाई हैं, वे DigiLocker के माध्यम से APAAR ID तथा ABC ID बनवा सकते हैं। ABC ID के लिए www.abc.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।
-
नामांकन प्रक्रिया में APAAR ID अनिवार्य होगी।
आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए निर्देश
-
SC/ST/BC-I/BC-II/EWS श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को झारखंड सरकार के सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
-
विद्यार्थियों को आवेदन में आरक्षण श्रेणी से संबंधित सही जानकारी भरनी होगी।
विद्यार्थियों के लिए विशेष सावधानियां
-
चांसलर पोर्टल पर आवेदन करते समय सभी विवरण सही एवं प्रमाणित दस्तावेजों के अनुरूप भरें।
-
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के दौरान यदि आवेदन में कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो संबंधित विद्यार्थी के नामांकन पर विचार नहीं किया जा सकेगा।
-
विद्यार्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है।
-
महाविद्यालयों को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित विषयवार सीटों एवं नामांकन संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।


