जनजातीय अध्ययन के 5 हाइब्रिड पीजी डिप्लोमा में आवेदन शुरू, हर कोर्स में 25 सीटें

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ट्राइबेक्स वन-ईयर हाइब्रिड पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत ट्राइबल लैंग्वेज (संताली), म्यूजोलॉजी एंड ट्राइबल म्यूजियम मैनेजमेंट, ट्राइबल कल्चर एंड आर्ट्स, सस्टेनेबल ट्राइबल कल्चर-बेस्ड लाइवलीहुड प्रैक्टिसेज और ट्राइबल टेक्सटाइल्स के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 25 सीटें निर्धारित हैं और नामांकन ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ के आधार पर होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इन पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। एक वर्षीय हाइब्रिड लर्निंग मॉडल के ये पाठ्यक्रम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संबद्ध हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम का कुल शुल्क 7,500 रुपये है, जिसमें सेमेस्टर किस्तें और परीक्षा शुल्क शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के जो छात्र शुल्क जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके नामांकन शुल्क की प्रतिपूर्ति ट्राई द्वारा की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक एसएसवी समर्थ पोर्टल या ट्राइबेक्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

About The Author

See also  24 सितंबर से चार दिन बारिश के आसार, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

You may have missed