साइबर फ्रॉड मामलों में समय पर कार्रवाई पर जोर, साइबर थाना में दो इंस्पेक्टर तैनात

Advertisements

बोकारो : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 22.09.26 को साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जन शिकायतों, लंबित अनुसंधान और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को साइबर फ्रॉड होने के बाद गोल्डन पीरियड में 1930 पर रिपोर्टिंग कराने, खाता फ्रीज से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई करने और पीड़ितों को समय पर पैसा वापस दिलाने के निर्देश दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके साथ ही सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी और गिरफ्तारी तेज करने को कहा गया। समन्वय पोर्टल से मिलने वाली सूचनाओं पर ठोस कार्रवाई, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समन्वय, नेटग्रिड, MRM-GRM पोर्टल और तकनीकी शाखा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। डायल 1930 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया।

हाल के दिनों में बोकारो पुलिस ने साइबर के कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। सभी साइबर मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना में पुलिस निरीक्षक स्तर के दो अधिकारियों, पु. नि. मो. आजाद खान और पु. नि. पिंकु कुमार यादव की पदस्थापना की है। इसका उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और उनके खाते से फ्रॉड के जरिए ट्रांसफर किए गए पैसे जल्द वापस कराने की प्रक्रिया को तेज करना है।

 

About The Author

You may have missed