बिजली कैंप में पहुंचे 22 उपभोक्ता, मौके पर बनाए गए बिल

Advertisements

धनबाद : बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित जनसमस्या निवारण कैंप में कुल 22 उपभोक्ता पहुंचे। इनमें अधिकांश ने शिकायत की कि उन्हें पिछले चार-पांच माह से बिजली बिल नहीं मिल रहा है। कैंप में पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल मौके पर ही तैयार कर दिए गए, जबकि प्रीपेड उपभोक्ताओं की शिकायत मुख्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सहायक अभियंता सुजित कुमार ने बताया कि कैंप में सबसे अधिक शिकायत बिजली बिल नहीं मिलने से संबंधित थी। इसके अलावा कुछ उपभोक्ता बिजली बिल में नाम सुधार कराने और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए भी पहुंचे थे।

About The Author

See also  बीएड प्राध्यापक नियुक्ति में फर्जी अंकों से चयन का आरोप, 55% से कम अंक वालों पर सवाल