बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 19 प्रतिशत बोनस, न्यूनतम 29295 और अधिकतम 59873 रुपए


जमशेदपुर : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को 19 परसेंट बोनस दिया जाएगा । आज संध्या बेल्डीह क्लब कर्मचारियों का बोनस बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट एवं होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुआ। इसके तहत कर्मचारियों को इस वर्ष का बोनस 19 परसेंट दिया जाएगा। न्यूनतम 29295 एवं अधिकतम 59873 रुपए मिलेंगे।


इस एग्रीमेंट पर बेल्डीह क्लब चेयरमेन श्री डी बी सुंदर रमम, सेक्रेटरी श्री वरुण बजाज,जॉइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजर श्री विशाल अग्रवाल, श्री ए एम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए । यूनियन के तरफ से यूनियन प्रेसिडेंट श्री राकेश्वर पांडे डेप्युटी प्रेसिडेंट श्री बी के डिंडा, जनरल सेक्रेटरी श्री ददन सिंह, यूनियन कमेटी मेंबर श्री एस के जुल्फिकार अली, श्री सिद्धार्थ शंकर दास एवं श्री अजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बेल्डीह क्लब चेयरमेन श्री डी बी सुंदर रमम तथा अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ने कहा की बेली क्लब शहर का मान जाना क्लब है और इसे टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है साथ ही इस क्लब में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं इस क्लब से जुड़े सभी लोगों गर्ववॉनवित महसूस करते है।
इस समय क्लब में बहुत सारे विकास के कार्य चल रहे हैं जिसमें नई लाइब्रेरी, जिम, चिल्ड्रन कॉर्नर,पार्किंग एरिया सभी का डेवलपमेंट हो रहा है जो कस्टमर के लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। यूनियन अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ने उम्मीद जाहिर की कुछ ही दिनों में यह क्लब ना सिर्फ जमशेदपुर, झारखंड राज्य के बल्कि देश के माना जाना क्लब हो जाएगा, इन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमारे सभी कर्मचारी, यूनियन, क्लब को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमेशा सतत् प्रयास और सहयोग करते रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।


