24 सितंबर से चार दिन बारिश के आसार, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में बन रहे अति गहरे निम्न दबाव के असर से झारखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। 24 सितंबर से लगातार चार दिन पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा और गरज के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक 30 से 40 किमी की गति से हवा चल सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

23 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर को उत्तर-पूर्वी और उससे लगे मध्य भाग, विशेषकर धनबाद में भारी बारिश हो सकती है। 25 और 26 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और 24 सितंबर को खाड़ी के मध्य हिस्से तक पहुंच सकता है। इसके बाद इसके ओडिशा के दक्षिणी और आंध्र प्रदेश के उत्तरी भाग से होकर गुजरने के आसार हैं। इसके प्रभाव से तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। रांची में अब तक 1070.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 975.2 मिमी से 10% अधिक है।

About The Author

You may have missed