साइबर अपराध पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, विशेषज्ञ इंस्पेक्टर तैनात; तकनीकी संसाधनों से होगी निगरानी

Advertisements
Advertisements

बोकारो : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने साइबर थाने को अत्याधुनिक संसाधनों और अतिरिक्त बल से मजबूत किया है। एसपी नाथू सिंह मीणा ने साइबर अपराध के मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान और पिंकू यादव को साइबर थाने में पदस्थापित किया है। संसाधन और बल बढ़ने के बाद साइबर डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में जनशिकायतों, लंबित अनुसंधान और साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा की गयी। डीएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर फ्रॉड की सूचना गोल्डन पीरियड में 1930 पर दर्ज कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। ठगी की रकम वाले बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराने, फ्रीज खातों से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई और पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया।

साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ समन्वय पोर्टल से मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया गया। अधिकारियों को समन्वय, नेटग्रिड, एमआरएम-जीआरएम पोर्टल और तकनीकी शाखा की मदद से अनुसंधान प्रभावी बनाने का निर्देश मिला। डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, हाल के दिनों में साइबर अपराध के कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की गयी है और अनुसंधान के सकारात्मक परिणाम से ठगी के शिकार लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About The Author

You may have missed