हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु हत्याकांड के आरोपी नीरज सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत ने मंगलवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद नीरज सिंह को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।
Advertisements

मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने नीरज सिंह को जमानत देने की मांग की, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। नीरज सिंह को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है।


