5वीं रेल लाइन के काम से 4 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-उत्कल का बदलेगा रूट

Advertisements

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा ए-केबिन-राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवीं रेल लाइन चालू करने की तैयारी के तहत बंडामुंडा डी-केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य चल रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 4 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है। 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर, 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू 4 से 13 अक्टूबर, 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 3 से 12 अक्टूबर, 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 4 से 13 अक्टूबर और 58152/58151 बरसुआं-बिरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर 4 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके अलावा 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर, 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर, 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस व 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर रद्द रहेंगी। 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर, 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर, 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तथा 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर नहीं चलेगी। इस्पात एक्सप्रेस की अलग-अलग सेवाएं भी 4, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी। बादामपहाड़-राउरकेला, शालीमार-बादामपहाड़, बिलासपुर-बक्सर, राउरकेला-जयनगर, हटिया-एलटीटी मुंबई, हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी, गोरखपुर-संबलपुर, हटिया-दुर्ग, हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो, हटिया-बेंगलुरु और पुरी-हटिया समेत कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।

एनआई कार्य के कारण 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर को गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर चलेगी। वहीं 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईबी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन और रूट की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

About The Author

You may have missed