एमजीएम में सरकारी दर पर शुरू होगी सीटी स्कैन और एमआरआई जांच, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही सरकारी दर पर सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गयी है, जबकि एमआरआई यूनिट स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी, गायनिक, आर्थो, अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक्स-रे यूनिट समेत अन्य विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की संख्या और कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के बाद डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने बताया कि सीटी स्कैन सेवा जल्द शुरू कर दी जायेगी और एमआरआई यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। सरकारी स्तर पर दोनों जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या के अनुपात में डॉक्टर और मैनपावर की कमी है। सरकार डॉक्टरों के साथ मैनपावर और टीचिंग स्टाफ बढ़ाने का प्रयास कर रही है। एमजीएम में पीजी की सीटें बढ़ाने की दिशा में भी काम चल रहा है और दूसरे राज्यों से डॉक्टरों को लाने का प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पानी की समस्या और लिफ्ट के काम नहीं करने की जानकारी भी सामने आयी। डॉ. सान्याल ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के साथ बैठक कर जिले और एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों, डॉक्टरों और मैनपावर की स्थिति की समीक्षा की। अस्पताल में मौजूद कमियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों की खरीदारी की जा सके।

About The Author

You may have missed